Samsung Galaxy F55 को जल्द ही भारत में 17 मई को किया जाएगा लॉन्च, 50 MP कैमरा सहित कई शानदार फीचर्स से लैस

Satyam Kumari10 May 20241 min read0 viewsIndia

Smart फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो जल्दी भारत में लांच होने वाला है नया स्मार्टफोन

नया स्मार्ट फोन लेने का विचार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग का नया स्मार्टफोन Galaxy F55 भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। कम्पनी ने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट रिवील करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि नया स्मार्टफोन 17 मई 2024 को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्ट फोन में कई प्रीमियम फीचर दिए जाएंगे।

क्या हैं इस Samsung Galaxy F55 के स्पेसिफिकेशन्स?

इस स्मार्ट फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें एंड्रॉइड 14 बेस्ड One UI 6.1 सपोर्ट भी दिया गया है। फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 चिपसेट से लैस है। 50 MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 5000 mAh बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।

ग्राहकों के लिए Galaxy F55 5G स्मार्टफोन Apricot Crush और Raisin Black दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस स्मार्ट फोन को ग्राहक फ्लिपकार्ट, सैमसंग डॉट कॉम और रिटेल स्टोर से प्राप्त कर सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment