पिछले सप्ताह लॉन्च हुई स्मार्टफोन पर शुरू हुई सेल

हाल ही में लॉन्च हुई नई स्मार्टफोन पर सेल शुरू हो गया है। भारत में Samsung Galaxy M14 5G पर शुरू हुई सेल में इसे खरीदने का बढ़िया मौका है। इस स्मार्टफोन में 6000 एमएएच की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy M14 5G की स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और 2,408 x 1,080 पिक्सल वाला 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, इसके अलावा 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है।

कैमरा और बैटरी की क्या है खासियत?

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy M14 5G में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

क्या है इस स्मार्टफोन की कीमत?

4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,490 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,990 रुपये है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>