सैमसंग ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन 

सैमसंग ने अपना Samsung Galaxy M14 5G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में बेहतर बैटरी बैकअप के साथ अच्छा कैमरा क्वालिटी दिया गया है। इसमें 6.6 इंच के पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। तो अगर आप स्मार्टफोन लेने का विचार कर रहे हैं तो इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जान लें। इसके कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है स्मार्टफोन की खासियत और कितनी है कीमत?

इस स्मार्टफोन में 2408X1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक का स्टोरेज दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा समेत सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कीमत की बात करें तो यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है। अगर आप 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज खरीदते हैं तो उसकी कीमत UAH 8,299 (लगभग 18,300 रुपये) होगी। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत UAH 8,999 (लगभग 20,000 रुपये) है। अभी फिलहाल यह स्मार्टफोन भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन भारत में भी इसे जल्द ही लॉन्च किया जायेगा।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>