इस स्मार्टफोन के कीमत में गिरावट

स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। Samsung Galaxy S22 की कीमतों में गिरावट हुई है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो इस कटौती का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ कई डिस्वाउंट ऑफर भी मौजूद है जिसके बाद इसकी कीमत और भी कम हो जायेगी।

क्या हैं Samsung Galaxy S22 के फीचर्स?

स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 2340 x 1080 रेजोल्यूशन के साथ 6.1 इंच का एफएचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कैपेसिटी है। वहीं यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 3700 mAH की भी दी गई है।

क्या है इसकी कीमत और कितना मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर?

वैसे तो इस स्मार्टफोन की कीमत 85,999 रुपए है लेकिन आप इसे बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसपर No Cost EMI भी उपलब्ध है। ईएमआई पर हर महीने 2,771 रुपये देकर घर ला सकते हैं।

वहीं इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है जिसमे 18,050 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। अगर आप इसका पूरा लाभ उठा लेते हैं तो यह फोन आपको 39,949 रुपये में मिल जाएगा। लेकिन इसका लाभ आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और स्थिति पर निर्भर करता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>