Samsung Launches XCover 7: जब हम नया फोन खरीदते हैं, तो हमें उसकी बिल्ड क्वालिटी से रिलेटेड कई सवाल हमारे मन में होते हैं। अब सैमसंग कंपनी ने भारतीय मार्केट में ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला है।

Samsung Launches XCover 7: एक्सट्रीम कंडीशंस में सरवाइव करेगा

कंपनी ने पहला ऐसा इंटरप्राइज फोकस्ड फोन लॉन्च किया है, जो एक्सट्रीम कंडीशंस में भी सरवाइव करेगा। इसमें एकदम मजबूत बिल्ड क्वालिटी कंपनी की तरफ से ऑफर की गई है। यह डिवाइस मजबूत होने के साथ-साथ स्मार्ट भी है।

Samsung launches XCover 7
Samsung launches XCover 7

कीमत ₹27,208 से शुरू हैं

इसका जो स्टैंडर्ड एडिशन है, भारत के अंदर उसकी कीमत ₹27,208 हैं और जो एंटरप्राइज एडिशन है, उसकी कीमत ₹27,530 है। इसके स्टैंडर्ड एडिशन में 1 साल की वारंटी मिलेगी और एंटरप्राइज एडिशन में 2 साल की वारंटी मिलेगी।