SAUDI : 20 हज़ार विजिटर पर लगाई गई है पेनाल्टी, पाबंदी के बावजूद भी मक्का में प्रवेश की कोशिश

Satyam Kumari1 June 20241 min read0 viewsSaudi

सऊदी पब्लिक सिक्योरिटी के द्वारा जारी किया गया है अलर्ट

सऊदी में पब्लिक सिक्योरिटी के द्वारा सभी विजिट विजा होल्डर्स के लिए अपडेट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि उन्हें हज की इजाजत नहीं है। कहा गया है कि किसी भी प्रकार के विजिट विजा वाले लोगों को हज की अनुमति नहीं है। इसके अलावा यह भी सलाह दी गई है कि 23 में से लेकर 21 जून तक किसी भी विजिट विजा होल्डर्स को मक्का में रहने या प्रवेश पर पाबंदी भी लगा दी गई है।

20000 विजिटर पर लगाई गई है पेनाल्टी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इसी संबंध में जांच अभियान के दौरान करीब 20 हजार विजीटर्स को गिरफ्तार किया गया है जिन पर हज नियम के उल्लंघन का आरोप लगा है। इस हज नियम के अनुसार इस चुनिंदा समय के दौरान किसी भी विजिटर को मक्का में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Saudi Ministry of Interior ने कहा गया है कि यह सारे नियम तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए लागू किए गए हैं। इसके अलावा हज यात्रा पर जाने वाली तीर्थ यात्रियों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उनके पास वैध हज परमिट होना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment