सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। जांच अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के बारे में पता चलता है जो अवैध तरीके से रहते हैं और उनके पास पर्याप्त वीजा और डॉक्यूमेंट नहीं है। इस जांच अभियान के दौरान 21000 से भी अधिक प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक सप्ताह के अंदर चलाया गया जांच अभियान

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस जांच अभियान को करीब एक सप्ताह के अंदर पूरा किया गया है। इस दौरान करीब 21,485 illegal residents को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने 9 जनवरी से लेकर 15 जनवरी के बीच जांच अभियान किया था।

इस दौरान रेजिडेंस लॉ के 13,562 violators, बॉर्डर सुरक्षा के 4,853 उल्लंघन और लेबर लॉ के उल्लंघन में 3,070 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 16 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो लोगों को अवैध तरीके से सऊदी में लाने में मदद कर रहे थे। आरोपियों को इस तरह की गलती पर 15 साल की जेल हो सकती है और SR1 million का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>