28 नए मामले दर्ज किए गए 

सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना अपडेट देते हुए बताया है कि गुरुवार को कोरोना वायरस के 28 नए मामले दर्ज किए गए। 38 मरीज ठीक हुए हैं और एक मरीज की मृत्यु हुई है।

सऊदी ने भारत समेत कई देशों के यात्रियों को डायरेक्ट प्रवेश की अनुमति दे दी

सऊदी में अब बहुत ही कम संक्रमण दर्ज किए जा रहे हैं। पहली बार सऊदी में 30 से कम संक्रमण दर्ज किए गए हैं। इधर सऊदी ने भारत समेत कई देशों के यात्रियों को डायरेक्ट प्रवेश की अनुमति दे दी है। कामगार इस फैसले से काफी खुश हैं।

कुल 549,618 संक्रमण दर्ज किए गए हैं

मंत्रालय ने कहा है कि सभी को नियमों का पालन करना चाहिए वरना सख्त सजा का प्रावधान है। अब तक कुल 549,618 संक्रमण दर्ज किए गए हैं, 538,740 संक्रमित ठीक हुए हैं और कुल 8,829 संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

 

 

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।