Saudi 450 Travel Brokers fraud

मिस्र की अधिकारियों ने 450 travel brokers को गिरफ़्तार किया है। ये गिरफ़्तारी हाल ही की हज यात्रा के दौरान, सऊदी अरब में, अवैध हाजियों की मौत से जुड़ी है। मिस्र की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Cairo24 ने मिस्र के Travel Agents’ Association के एक स्रोत का हवाला देते हुए बताया कि और भी कुछ संदिग्ध brokers, जो अभी भी विदेश में हैं, उनकी वापसी पर गिरफ्तार किए जाएंगे।

बारकोड से पहचान

बताते चलें कि, इन brokers की पहचान बारकोड के ज़रिए की गई है, जो उन्होंने अवैध हाजियों को जारी किए थे। हालांकि, अभी तक काहिरा में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

16 Travel Agencies का लाइसेंस रद्द

इस हफ़्ते की शुरुआत में, मिस्र सरकार ने 16 travel agencies के लाइसेंस रद्द करने की बात कही, जो अवैध हज यात्राओं के आयोजन में शामिल थीं। इन यात्राओं के चलते सैंकड़ों हाजियों की मौत हो गई थी, जिसका कारण तेज़ गर्मी बताया जा रहा है।

अवैध हाजियों की संख्या का पता लगाने की कोशिश

सरकार ने यह भी कहा कि वे मिस्र के अवैध हाजियों की संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनके पास अब तक उसका कोई डेटा नहीं है। एक सरकारी रिपोर्ट ने बताया कि अवैध यात्राओं के कारण हाजियों की मौत अधिक हो रही है, जो कि कुछ travel agencies द्वारा विजिट वीजा का इस्तेमाल कर हज यात्रा के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आयोजित की जा रही हैं।

सऊदी प्रशासन का सख्त रुख

रविवार को सऊदी अरब ने घोषणा की कि 1,301 हाजियों की मौत हो गई, जिसमें 83% अवैध थे। इन हाजियों ने लंबी दूरी तक चले थे और तेज़ धूप में तपते रहे। सऊदी प्रशासन ने बार-बार कहा है कि हज वीजा अनिवार्य है और उन्होंने फर्जी tours के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। सऊदी अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि विजिट वीजा धारक हज नहीं कर सकते और कई ऐसे visitors को मक्का और अन्य हज स्थलों में प्रवेश करने से रोका गया है।

विजिट वीजा आधारित यात्रा सस्ती

विजिट वीजा आधारित हज यात्रा, आधिकारिक ट्रिप की तुलना में कम खर्चीली होती है, जो एक अनिवार्य इस्लामिक कर्तव्य है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>