प्रवासी घरेलू कामगारों को दी जाने वाली सुविधा के बारे में जानकारी

सऊदी Jawazat अधिकारियों ने प्रवासी घरेलू कामगारों को दी जाने वाली सुविधा के बारे में जानकारी दी है। यह बताया गया है कि प्रवासी अपने जॉब के ट्रांसफर का आवेदन को मान्य या रद्द कर सकते हैं।

 

इसके लिए कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा जो कि इस प्रकार होगा :

सबसे पहले Absher Afrad में ओटीपी की मदद से लॉगिन करें। उसके बाद ‘My Services’ पर क्लिक करें। “Services” पर क्लिक करें। फिर “Passports” पर क्लिक करें। अंत में “Service Transfer Approvals” में क्लिक करें। अगर मौजूदा नियोक्ता कामगार के ट्रांसफर के लिए तैयार है तभी यह मुमकिन है।

General Directorate of Passports (Jawazat) ने यह भी बताया है कि ट्रांसफर के लिए दिए गए आवेदन को मान्य होने में सात दिन का समय लगता है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।