सऊदी अरब में डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। सऊदी गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले Absher प्लेटफॉर्म ने जून के महीने में कुल 48,854,788 डिजिटल ट्रांजैक्शन पूरे किए हैं। यह सरकारी सेवाओं को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
👉: ईरान और अमेरिका में बढ़ा तनाव, युद्ध के बीच US ने दी ईरान को दस गुना हमले की चेतावनी।
सबसे ज्यादा इस्तेमाल Absher Individuals का
इस आंकड़े में सबसे बड़ी हिस्सेदारी Absher Individuals प्लेटफॉर्म की रही, जिसके जरिए कुल 46,113,483 ट्रांजैक्शन हुए। इसमें 38,026,828 ट्रांजैक्शन केवल डिजिटल डॉक्यूमेंट देखने के लिए किए गए, जो कि Digital Documents Wallet की मदद से नागरिक, निवासी और आने वाले पर्यटक कर सकते हैं। इसके अलावा Absher Business प्लेटफॉर्म के जरिए 2,741,305 ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए।
अलग-अलग विभागों का काम
सऊदी सरकार के विभिन्न विभागों ने भी इस प्लेटफॉर्म के जरिए बड़ी संख्या में काम निपटाए:
- General Directorate of Public Security: 3,322,837 ट्रांजैक्शन
- General Department of Traffic: 3,228,059 ट्रांजैक्शन
- General Directorate of Passports: 3,924,073 ट्रांजैक्शन
- Civil Affairs Agency: 684,964 ट्रांजैक्शन
इनके अलावा Absher Individuals पर 151,240 रिपोर्ट दर्ज की गईं और फिंगरप्रिंट से जुड़ी 2,510 पूछताछ का निपटारा किया गया। मंत्रालय ने बताया कि Absher के जरिए जारी डिजिटल आईडी का इस्तेमाल अब सरकारी और निजी क्षेत्र की सेवाओं के लिए Nafath प्लेटफॉर्म पर भी सुरक्षित रूप से किया जा सकता है।
