SAUDI : Absher प्लेटफार्म के जरिए आसानी से नंबर प्लेट चेंज और वाहन सेवाओं का ट्रांसफर, दर्ज करा सकते हैं एक्सीडेंट केस

Satyam Kumari17 May 20241 min read1 viewsSaudi

मंत्रालय के अधिकारीक प्लेटफार्म पर दर्ज कराई जा सकती है जानकारी

सऊदी में किसी तरह की ट्रैफिक माइनर एक्सीडेंट की जानकारी अब मंत्रालय के अधिकारीक प्लेटफार्म पर दर्ज कराई जा सकती है। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि सऊदी में यातायात हादसे की जानकारी Absher प्लेटफार्म के जरिए दी जा सकती है। गुरुवार को रियाद में Public Security Director Lt. Gen. Mohammed Al-Bassami के द्वारा एक सेरेमनी में इस नई सेवा के बारे में जानकारी दी है।

प्लेटफार्म के जरिए कई और सेवाओं का उठाया जा सकता है लाभ

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इसके अलावा भी कई और सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। प्लेटफार्म की मदद से आसानी से वाहन सेवाओं को ट्रांसफर किया जायेगा। नंबर प्लेट सेवा को भी आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन, किसी तरह के स्कैम से बचने, कस्टम कार्ड डिस्पले सर्विस की सेवा का भी लाभ उठाया जा सकता है।

इन सेवाओं की मदद से प्रवासियों के समय को बचाया जा सकेगा। उन्हें आसान ऑनलाईन सेवा प्रदान की जा सकेगी। इसकी मदद से इलेक्ट्रॉनिक सेवा और डिजिटल सेवा को और भी बेहतर किया जा सकेगा।

 

Share:

Comments

Leave a comment