यात्रा के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर

हवाई यात्रा के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, एयरलाइंस के द्वारा समय-समय पर यात्रियों के लिए कई तरह के ऑफर पेश किए जाते हैं। इस दौरान यात्रियों को टिकट पर छूट के साथ कई तरह के गिफ्ट ऑफर्स भी दिए जाते हैं।

Saudi Airlines भी कुछ इसी तरह का ऑफर लेकर हाजिर है। इस ऑफर के तहत यात्रियों को आधी कीमत में टिकट खरीदने का मौका मिलेगा। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर टिकट पर 50 फ़ीसदी छूट की घोषणा की है।

कब से कब तक मिलेगी छूट?

बता दें कि यह छूट 17th August 2023 से लेकर 30th August 2023 तक की टिकट बुकिंग पर मिल सकती है। इस टिकट पर यात्री 1st September 2023 से लेकर 30th November 2023 तक घूम सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह छूट सभी यात्रियों को नहीं दी जाएगी।

गलती हो जाने पर 30th August 2023 तक एक बार बिना किसी शुल्क के सुधार भी कर सकते हैं।

क्यों दी जा रही है यह छूट?

बताते चलें कि एयरलाइन का मकसद है कि सऊदी को बाकी दुनिया से आसानी से जोड़ा जा सके। वहीं एयरलाइन टूरिस्टों की संख्या में भी बढ़ोतरी का इच्छुक है। यात्रियों की संख्या को बढ़ाने के लिए डिस्काउंट ऑफर वह भी आधी कीमत पर, एक बढ़िया कोशिश है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>