घरेलू समेत इंटरनेशनल यात्रियों के लिए दिया जा रहा है ऑफर

सऊदी में Saudi Founding Day के मौके पर एयरलाइन Saudi Airlines (Saudia), Flynas और FlyaDeal की तरफ से घरेलू समेत इंटरनेशनल यात्रियों के लिए ऑफर दिया जा रहा है। Saudi Airlines की तरफ से घरेलू फ्लाइट के economy (guest) क्लास पर 22% डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है।

कब तक मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर का लाभ?

यह ऑफर 21st से 24th February 2023 तक के खरीदे गए टिकट पर लागू होगा। यानी कि टिकट सेल का समय 21 से 24 फरवरी होगा। यह ऑफर घरेलू यात्रियों के Economy class पर लागू होगा। सभी economy booking class पर 22% की छूट मिलेगी। छूट केवल डायरेक्ट फ्लाइट पर लागू होंगी और इन टिकट पर 1 से 31 मई 2023 तक यात्रा किया जा सकता है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की बात करें तो टिकट की शुरुवाती कीमत 159 riyals है। इसके लिए बुकिंग 20 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक की जा सकती है। इस दौरान टिकट बुकिंग पर 27 फरवरी से लेकर 16 मई 2023 तक यात्रा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ऑफर चुनिंदा फ्लाइट पर ही लागू है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>