अब सऊदी जाने के बैठे प्रवासियों का इंतजार अब खत्म हो जाएगा

Cairo के Saudi Embassy से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा लग रहा है कि अब सऊदी जाने के इंतजार में बैठे प्रवासियों का इंतजार अब खत्म हो जाएगा। सऊदी विदेश मामलों के मंत्रालय ने प्रतिबंधित देशों के पूर्ण रूप से टीकाकृत प्रवासियों को सऊदी में डायरेक्ट प्रवेश की अनुमति दे दी है।

किन देशों पर लगी हुई है पाबन्दी? 

India, Pakistan, United Arab Emirates, Egypt, Afghanistan, Indonesia, Lebanon, Turkey, Argentina, Brazil, South Africa और Ethiopia पर अभी फिलहाल कोरोना वायरस महामारी की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर पाबंदी लगी हुई है।

किन लोगों पर लागू होगा यह नियम?

अभी फिलहाल यह पाबंदी सिर्फ उन प्रवासियों पर से हटाई गई है, जिन्होंने Exit Re-Entry visa पर सऊदी छोड़ा था और Covid-19 का टीका सऊदी में ही ले लिया था। भारतीय दूतावास ने भी इस बाबत ट्वीट कर प्रवासियों को खुशखबरी दी है।

क्यूंकि कम से कम दोनों देशों के बीच उड़ानों के संचालन की खबर तो मिली, यह उम्मीद की जा सकती है कि यात्रा नियमों में और सहूलियत दी जाएगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।