सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान और 12 अन्य देशों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इन देशों से आने वाले लोगों को उमराह, बिजनेस और फैमिली वीज़ा फिलहाल नहीं मिलेगा

❌ कब तक रहेगा बैन?

यह पाबंदी जून के मिड तक लागू रहेगी। लेकिन जिनके पास पहले से उमराह वीज़ा है, वो लोग 13 अप्रैल तक सऊदी अरब में एंट्री ले सकते हैं


🌍 किन 14 देशों पर बैन लगा है?

  1. भारत 🇮🇳

  2. पाकिस्तान 🇵🇰

  3. बांग्लादेश

  4. मिस्र

  5. इंडोनेशिया

  6. इराक

  7. नाइजीरिया

  8. जॉर्डन

  9. अल्जीरिया

  10. सूडान

  11. इथियोपिया

  12. ट्यूनिशिया

  13. यमन

  14. एक अन्य देश


🔍 सऊदी अरब ने ऐसा क्यों किया?

साफ शब्दों में कहें तो – कुछ लोग नियमों का गलत फायदा उठा रहे थे।

  • लोग उमराह या बिजनेस वीज़ा लेकर आते थे, लेकिन हज सीजन में वहीं रुक जाते थे और बिना इजाजत हज में शामिल हो जाते थे।

  • इससे भीड़ और सुरक्षा में परेशानी होती थी।

  • कुछ लोग फैमिली या बिजनेस वीज़ा लेकर आकर गैरकानूनी नौकरी करने लगते थे, जिससे वहां का लेबर सिस्टम गड़बड़ हो रहा था।

 


🛂 अब क्या कहा सऊदी मंत्रालय ने?

  • यह फैसला हज के दौरान नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए लिया गया है।

  • जो लोग नियम तोड़ेंगे, उन्हें आने वाले 5 साल तक सऊदी अरब में घुसने की इजाजत नहीं दी जाएगी

 


📘 हज गाइड भी हुई लॉन्च

सऊदी सरकार ने अब एक डिजिटल गाइड भी लॉन्च की है, जो 16 भाषाओं में उपलब्ध है — जैसे उर्दू, हिंदी, अंग्रेज़ी, अरबी, इंडोनेशियन वगैरह। इसमें बताया गया है कि हज कैसे करना है, क्या नियम हैं और किन बातों का ध्यान रखना है।

👉 ये गाइड PDF और ऑडियो फॉर्मेट में मिनिस्ट्री की वेबसाइट पर मुफ्त में डाउनलोड की जा सकती है।


📌 निचोड़ में बात:

अगर आप भी उमराह या बिजनेस वीज़ा पर सऊदी जाने का सोच रहे हैं, तो फिलहाल इंतज़ार कीजिए। जून तक बैन है और तब तक बिना इजाजत जाना या रुकना भारी जुर्माने या बैन की वजह बन सकता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।