अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए उमराह इंश्योरेंस की घोषणा की गई

हज और उमराह मंत्रालय के द्वारा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के द्वारा Umrah insurance policy की घोषणा की गई है। इसके जरिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कई तरह की सहूलियत देने की कोशिश की जा रही है। इसके जरिए तीर्थ यात्रियों को SR100,000 का कवरेज देने की कोशिश की जा रही है।

विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए जरूरी है इंश्योरेंस पॉलिसी

मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि यह इंश्योरेंस पॉलिसी विदेश से आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों के लिए अनिवार्य है। बताया गया है कि यह इंश्योरेंस कवरेज वीजा शुल्क में ही शामिल होता है। इस पॉलिसी में emergency medical situations को कवर किया गया है।

इस इंश्योरेंस में COVID-19 infections, जनरल एक्सीडेंट, मृत्यु या फ्लाइट कैंसल या फ्लाइट में देरी का इंश्योरेंस कवर किया जाता है। इस इंश्योरेंस पॉलिसी की मदद से अंतर्राष्ट्रीय यात्री को अधिकतम SR100,000 के कवरेज का लाभ दिया जाता है। यह सलाह दी गई है कि अधिक जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>