सऊदी अरब ही नहीं बल्कि अधिकतम अरब देशों में भीख मांगने जैसे कामों पर पूर्ण प्रतिबंध है। कई प्रवासी वीजा लेकर अरब देशों में आकर और भीख मांगने का काम कर रहे हैं और इसमें पाकिस्तान का कोई जवाब नहीं है। वीजा उल्लंघन मामले को लेकर पाकिस्तान को दोबारा से सऊदी अरब ने हड़काया है

सऊदी अरब ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की एक बैठक में पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने हज कोटा उम्मीदवारों के चयन में सावधानी बरतें.

FILE – Crown Prince Mohammed bin Salman of Saudi Arabia takes his seat ahead of a working lunch at the G20 Summit, Nov. 15, 2022, in Nusa Dua, Bali, Indonesia. White House national security adviser Jake Sullivan spoke by phone with the crown prince on Tuesday, April 11, 2023, amid signs that the Saudis and Iran-allied Houthis in Yemen are making “significant progress” toward finding a permanent end to the nine-year conflict, according to a senior administration official. (Leon Neal/Pool Photo via AP, File)

सूत्रों के मुताबिक, सऊदी अरब ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए भिखारियों में से 90 प्रतिशत पाकिस्तान से हैं, जो उमरा वीजा पर हैं.

उनके अनुसार, पाकिस्तान के विदेश सचिव को “बार-बार अपराधियों को नहीं भेजने” के लिए विनय किया गया था. माना जाता है कि सऊदी अरब ने कहा, “हमारी जेलें आपके कैदियों से भरी हुई हैं.” पाकिस्तानी अधिकारियों को कथित तौर पर बताया गया कि मक्का में मस्जिद अल-हरम के पास सभी जेबकतरे भी उनके देश से हैं.

सूत्रों के मुताबिक, सऊदी इस बात से नाराज है कि पाकिस्तान के ये बदमाश अरब वीजा पर नहीं, बल्कि उमरा वीजा पर जाते हैं. वे कहते हैं कि इसका कारण यह है कि उन्हें निमंत्रण या रोजगार पत्र नहीं मिलते क्योंकि अरब लोग कुशल श्रमिक के रूप में उन पर भरोसा नहीं करते हैं. इसके लिए वे भारतीय और बांग्लादेशी कामगारों पर अधिक निर्भर रहते हैं.