सऊदी अरब में मक्का और मदीना जाने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। जनरल अथॉरिटी ने हरमैन शरीफैन (मक्का और मदीना) में उमराह करने वालों और नमाजियों के लिए 5 नए लगेज स्टोरेज सेंटर शुरू किए हैं। इन सेंटर्स पर यात्री अपना सामान सुरक्षित रख सकेंगे जिससे उन्हें इबादत के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी। यह सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है और इसका मकसद परिसर में भीड़ को कम करना है।

कहाँ-कहाँ बनाए गए हैं ये सेंटर?

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 5 सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें से 4 मक्का की मस्जिद-अल-हरम में और 1 मदीना की मस्जिद-ए-नबवी में है। मक्का में ये सेंटर वेस्टर्न कोर्टयार्ड (वॉशरूम नंबर 6 के पीछे), अजयाद स्ट्रीट (वॉशरूम नंबर 1 के पास), ईस्टर्न कोर्टयार्ड (मक्का लाइब्रेरी के पास) और तीसरी सऊदी एक्सपेंशन की सर्विस बिल्डिंग में बनाए गए हैं। इसके अलावा गेट नंबर 1, 79, उमराह गेट और गेट नंबर 100 पर भी कुछ पॉइंट तय किए गए हैं। वहीं, मदीना में यह नया सेंटर एग्जिट 365 और 366 के बीच स्थित है।

सामान रखने के क्या हैं नियम?

यात्रियों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। यह सर्विस हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे चालू रहेगी।

  • सामान रखने की अधिकतम सीमा 4 घंटे तय की गई है।
  • सामान को ट्रैक करने के लिए यात्रियों को स्मार्ट ब्रेसलेट और QR कोड दिए जाएंगे।
  • इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए Nusuk App पर उमराह परमिट दिखाना जरूरी है।
  • सेंटर में कीमती सामान (गहने या ज्यादा कैश), खुला सामान, खाना और दवाइयां रखने की अनुमति नहीं है।
  • यह सुविधा मुख्य रूप से छोटे बैग और निजी सामान के लिए बनाई गई है।
Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.