सऊदी अरब के Qassim इलाके में पुरातत्व विभाग को एक बहुत बड़ा खजाना मिला है। यहाँ की जमीन की खुदाई के दौरान सोने के करीब 100 गहने मिले हैं, जो करीब 1000 साल पुराने बताए जा रहे हैं। यह खोज सऊदी अरब के इतिहास के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

👉: Middle East में तेल का संकट, भारत बना साउथ एशिया की लाइफलाइन, पड़ोसी देशों के लिए खुला मदद का दरवाजा

सऊदी में क्या-क्या मिला है

सऊदी अरब के Heritage Commission ने बताया कि खुदाई में Abbasid साम्राज्य के समय के करीब 100 सोने के गहने मिले हैं। इन गहनों के साथ-साथ चांदी की कुछ चीजें और कीमती पत्थर भी मिले हैं। यह पूरा संग्रह बहुत पुराना है और उस समय की बनावट और कला के बारे में जानकारी देता है।

यह खोज कहाँ और कैसे हुई

यह खजाना Qassim रीजन के Diriyyah साइट पर मिला है। यह जगह रियाद के पास स्थित दिरीया से अलग है। Heritage Commission ने यहाँ खुदाई का चौथा सीजन चलाया था, जिसके दौरान सोने के जेवरों के साथ-साथ पुरानी इमारतों के अवशेष भी मिले हैं। यह पूरी प्रक्रिया Ministry of Culture की देखरेख में पूरी की गई।

Frequently Asked Questions (FAQs)

यह खजाना सऊदी अरब में कहाँ मिला है?

यह खजाना सऊदी अरब के Qassim रीजन में स्थित Diriyyah पुरातत्व स्थल पर मिला है।

खोजी गई चीजों में क्या-क्या शामिल है?

Heritage Commission के अनुसार, यहाँ से सोने के लगभग 100 गहने, चांदी की वस्तुएं और कीमती रत्न मिले हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com