सऊदी अरब के असीर इलाके के अभा शहर में एक मेला लगा था, जहां एक मनोरंजन झूले में बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में करीब 23 लोग घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

📰: Big Ticket Abu Dhabi: भारतीय ने जीती 25 मिलियन दिरहम की लॉटरी, अबू धाबी में हुआ बड़ा ड्रा

सऊदी टीवी के Al Ekhbariya चैनल के मुताबिक, इस हादसे में कुल 23 लोग चोटिल हुए हैं। राहत की बात यह है कि किसी की जान नहीं गई है। इलाज के बाद अब तक 3 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह हादसा शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को हुआ। Asir governorate ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा किन वजहों से हुआ और इसमें तकनीकी या नियमों की क्या कमी रही।

अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल सरकारी और आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि बिना जांच-परख के किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं ताकि जांच प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो सके।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.