सऊदी अरब में रहने वाले नागरिकों और प्रवासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सऊदी गृह मंत्रालय ने 29 जुलाई 2026 को Absher प्लेटफॉर्म पर एक नई डिजिटल सेवा की शुरुआत की है। इस सुविधा के जरिए अब लोग अपने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में दर्ज जानकारी को घर बैठे ऑनलाइन तरीके से सही करवा सकते हैं।

ℹ️: सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल से हमला, कई देशों ने की निंदा, मॉरिटानिया ने दिया समर्थन का भरोसा.

घर बैठे होगा काम

इस नई सुविधा का मुख्य उद्देश्य सरकारी काम को आसान और तेज बनाना है। गृह मंत्री प्रिंस अब्दुलअज़ीज़ बिन सऊद बिन नायफ के संरक्षण में इस सर्विस को शुरू किया गया है। अब आपको अपने प्रमाण पत्र में सुधार के लिए सिविल अफेयर्स ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सुधार के बाद नया अपडेटेड दस्तावेज सीधे आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। यह सेवा उन प्रमाण पत्रों के लिए उपलब्ध है जिन्हें पहले से ही Absher के जरिए जारी किया गया है।

डिजिटल सेवा का विस्तार

सऊदी सरकार लगातार अपनी डिजिटल सेवाओं का दायरा बढ़ा रही है। इस नई सेवा से पहले 25 जुलाई 2026 को भी चार अन्य इलेक्ट्रॉनिक सेवाएं शुरू की गई थीं। इनमें नागरिकों के लिए अपना पहला नाम बदलने और जन्म प्रमाण पत्र अपडेट करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। गृह मंत्रालय के इस कदम से लोगों का समय बचेगा और उन्हें बिना किसी परेशानी के सरकारी कामकाज निपटाने में मदद मिलेगी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com