सऊदी अरब के Heritage Authority ने अल-लैथ इलाके की Al-Sarain साइट पर एक पुरानी मस्जिद और मिट्टी के दुर्लभ बर्तन खोजे हैं. यह खोज सऊदी और चीन की एक मिली-जुली टीम ने चौथे सीजन की खुदाई के दौरान की है. इस खोज से इलाके के पुराने इतिहास और व्यापार के बारे में नई जानकारी सामने आई है.

खुदाई में क्या-क्या मिला?

खुदाई के दौरान साइट के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक पुरानी मस्जिद के अवशेष मिले हैं. इसके अलावा यहां रहने के कमरे, सर्विस यूनिट और सामान रखने की जगह के साथ मिट्टी के चूल्हे भी पाए गए हैं. पूरी साइट के उत्तर, दक्षिण और पश्चिम दिशा में एक पुरानी दीवार भी मिली है. सामानों की बात करें तो यहां कई तरह के बर्तन, मिट्टी के धूपदान, पत्थर के औज़ार, मोतियों की माला, कांच, शंख और जानवरों की हड्डियां भी मिली हैं.

चीन से क्या कनेक्शन निकला?

इस खुदाई में सबसे खास चीज़ चीनी मिट्टी के एक जार का टुकड़ा मिला है. यह टुकड़ा Northern Song Dynasty (960-1127) के समय का बताया जा रहा है. इस टुकड़े पर चीनी अक्षरों वाली एक मोहर भी मिली है. इससे यह बात सामने आई है कि पुराने समय में चीन के दक्षिणी हिस्से और रेड सी (Red Sea) के तटों के बीच व्यापार होता था.

Al-Sarain साइट क्यों है खास?

Al-Sarain साइट रेड सी तट के सबसे पुराने और अहम बंदरगाहों में से एक मानी जाती है. पुराने समय में यह यमन, मक्का, पूर्वी एशिया और अफ्रीका के बीच व्यापार, हज के रास्तों और समुद्री यात्रा के लिए बहुत ज़रूरी केंद्र था. Heritage Commission ने कहा है कि आने वाले समय में यहाँ और खुदाई और रिसर्च की जाएगी ताकि इसके इतिहास और सांस्कृतिक महत्व को पूरी तरह समझा जा सके.

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.