सऊदी अरब के मक्का इलाके में एक बहुत पुरानी मस्जिद और कुछ दुर्लभ चीनी बर्तन मिले हैं। यह खोज अल-लैथ प्रांत के अल-सरैन इलाके में हुई है। सऊदी हेरिटेज कमीशन और चीन की एक टीम ने मिलकर यह खुदाई की है, जिससे पुराने समय के व्यापार और रहन-सहन की जानकारी मिली है।

अल-सरैन साइट पर क्या-क्या मिला?

खुदाई के दौरान साइट के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक प्राचीन मस्जिद के अवशेष मिले हैं। इसके साथ ही यहाँ चीन के उत्तरी सोंग राजवंश (960-1127 ईस्वी) के एक चीनी मिट्टी के जार का टुकड़ा मिला है। इस टुकड़े पर चीनी भाषा में कुछ निशान हैं, जो बताते हैं कि उस समय चीन और रेड सी के तट के बीच सीधा व्यापार होता था।

यहाँ रहने वाले लोगों के घर, सामान रखने के कमरे और मिट्टी के बर्तन बनाने वाली भट्ठियां भी मिली हैं। इसके अलावा पत्थर के औज़ार, मोतियों के दाने, कांच के टुकड़े और जानवरों की हड्डियां भी मिली हैं, जिससे उस दौर के लोगों की रोज़ाना की ज़िंदगी का पता चलता है। पहले की खुदाई में यहाँ दूसरी सदी हिजरी का एक सोने का दीनार भी मिला था।

इस जगह की क्या अहमियत है?

अल-सरैन एक प्राचीन तटीय शहर था, जो दुनिया भर के व्यापार का बड़ा केंद्र हुआ करता था। यह रेड सी के तट पर सबसे ज़रूरी बंदरगाहों में से एक था। यह जगह यमन, मक्का, पूर्वी एशिया और अफ्रीका को जोड़ने वाले व्यापार और हाज के रास्ते का अहम हिस्सा थी।

जानकारी के अनुसार इस शहर में तीसरी सदी हिजरी से व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो गई थीं। पांचवीं और छठी सदी हिजरी के दौरान यह बंदरगाह अपने सबसे सुनहरे दौर में था। सऊदी हेरिटेज कमीशन ने कहा है कि वे आगे भी यहाँ खुदाई और रिसर्च जारी रखेंगे ताकि इस जगह के इतिहास को पूरी तरह समझा जा सके।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com