Saudi Arabia और 7 देशों ने की इसराइल की निंदा, गाजा शांति समझौते को ठुकराने पर बिफरे खाड़ी देश.

गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए बनाए गए शांति रोड मैप को इसराइल द्वारा खारिज किए जाने पर Saudi Arabia समेत सात देशों ने कड़ी आपत्ति जताई है। सऊदी अरब के साथ-साथ Egypt, Jordan, Pakistan, Indonesia, Türkiye, Qatar और United Arab Emirates ने मिलकर एक संयुक्त बयान जारी किया है। इन सभी देशों के मंत्रियों ने साफ शब्दों में कहा कि इसराइल का यह रवैया क्षेत्र में शांति स्थापित करने के सभी सामूहिक प्रयासों को कमजोर कर रहा है और फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना के रास्ते में बड़ी बाधा बन रहा है.
शांति प्रक्रिया में बाधा डालने का पूरा आरोप इसराइल पर
इन सभी देशों के मंत्रियों ने संयुक्त बयान में इस बात पर जोर दिया कि शांति प्रक्रिया को रोकने की पूरी जिम्मेदारी Israel की है। इस शांति योजना में हथियारों को हटाना, सेना की वापसी और एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल यानी International Stabilization Force की तैनाती जैसी बातें शामिल थीं। मंत्रियों ने कहा कि इस तरह से शांति प्रस्ताव को ठुकराए जाने से पूरे इलाके में मानवीय संकट और ज्यादा गहरा सकता है और स्थिति बद से बदतर हो सकती है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अमेरिका की पहल
यह शांति योजना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव संख्या 2803 यानी UN Security Council Resolution 2803 के तहत समर्थित है और यह अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की शांति पहलों के साथ भी मेल खाती है। खाड़ी और अन्य सहयोगी देशों ने अपील की है कि इसराइल को इस शांति ढांचे का पालन कराने के लिए अमेरिका को लगातार और मजबूत प्रयास करने चाहिए। इन देशों का मानना है कि फिलिस्तीनी क्षेत्रों में स्थिरता लाने और आत्मनिर्णय के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए यह बहुत जरूरी कदम है ताकि आम जनता को राहत मिल सके.