सऊदी अरब में काम करने वाले प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर आई है। सरकार ने Eid Al-Fitr की छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (MHRSD) ने बताया है कि प्राइवेट और नॉन-प्रॉफिट सेक्टर में काम करने वालों को इस बार 4 दिन की छुट्टी मिलेगी। मंत्रालय ने सभी कंपनियों को नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है।

🗞️: Saudi Arabia News: ब्रिटेन ने सऊदी अरब का किया समर्थन, रियाद में हमलों के बाद फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्री परेशान

कब से शुरू होगी छुट्टी?

मंत्रालय के प्रवक्ता Mohammed Al-Rizqi के अनुसार, छुट्टी बुधवार 18 मार्च (Ramadan 29) को ड्यूटी खत्म होने के बाद से शुरू हो जाएगी। यह छुट्टी लगातार चार दिनों तक चलेगी। नियमों के मुताबिक, रविवार 22 मार्च से दोबारा काम शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, काम पर लौटने की पक्की तारीख चांद दिखने पर भी निर्भर कर सकती है। यह घोषणा प्राइवेट सेक्टर के साथ-साथ नॉन-प्रॉफिट संस्थाओं पर भी लागू होगी।

छुट्टी में काम करने पर मिलेगा ओवरटाइम

सऊदी लेबर लॉ के आर्टिकल 24 के तहत इन नियमों का पालन करना सभी कंपनियों के लिए जरूरी है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों के अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए:

  • अगर ईद की छुट्टी के दौरान किसी कर्मचारी से काम कराया जाता है, तो उसे ओवरटाइम देना होगा।
  • नियम के अनुसार, ओवरटाइम के लिए कर्मचारी को उसके घंटे के वेतन के साथ बेसिक सैलरी का 50% एक्स्ट्रा भुगतान मिलेगा।
  • अगर सरकारी छुट्टी किसी कर्मचारी के वीकली ऑफ (Weekend) के दिन पड़ती है, तो उसे उसके बदले एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी (Day in Lieu) दी जाएगी।
  • अगर ईद की छुट्टियां किसी के एनुअल लीव (Annual Leave) के दौरान आती हैं, तो उसकी छुट्टियों को उतने दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया जाएगा।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com