सऊदी अरब के अधिकारियों ने देश भर में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। 16 जुलाई से 22 जुलाई के बीच चलाए गए जॉइंट इंस्पेक्शन कैंपेन में कुल 14,970 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर रेजिडेंसी, लेबर और बॉर्डर सिक्योरिटी से जुड़े कानूनों को तोड़ने का आरोप है।

ℹ️: भारत और ईरान के बीच बढ़ेगी मेडिकल और दवाइयों की साझेदारी, BRICS बैठक में हुआ बड़ा समझौता

कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई

मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में 7,437 लोग रेजिडेंसी कानून का उल्लंघन करने वाले थे, जबकि 3,991 बॉर्डर सिक्योरिटी और 3,542 लेबर कानून तोड़ते हुए पाए गए। इसके अलावा, अवैध रूप से सऊदी अरब में घुसने की कोशिश कर रहे 1,626 लोगों को पकड़ा गया। वहीं, 18 लोगों पर उन प्रवासियों को पनाह देने या मदद करने का आरोप है जो नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

सख्त जुर्माना और जेल का प्रावधान

सऊदी सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति अवैध प्रवासियों को नौकरी देगा, उन्हें छिपाएगा या उनके परिवहन में मदद करेगा, उन्हें 15 साल तक की जेल और 10 लाख रियाल तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा, उनके वाहनों और संपत्ति को भी जब्त कर लिया जाएगा।

वर्तमान में 30,546 उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 13,251 लोगों को उनके देश वापस भेजा जा चुका है, जबकि बाकी को ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स और अन्य औपचारिकताओं के बाद डिपोर्ट किया जाएगा। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 911 या 999 पर दें।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.