सऊदी अरब के Ministry of Interior ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने नियम तोड़कर अवैध प्रवासियों को रहने के लिए जगह दी और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाने में मदद की. सरकार ने साफ कर दिया है कि ईमानदारी और भरोसे को धोखा देने वाले ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो नियमों की अनदेखी करते हैं.

पकड़े गए लोगों को क्या मिलेगी सजा?

नियम तोड़ने वाले इन लोगों पर बहुत सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकारी जानकारी के मुताबिक, दोषी पाए जाने पर उन्हें 15 साल तक की जेल हो सकती है. इसके साथ ही उन पर 10 लाख (एक मिलियन) सऊदी रियाल तक का भारी जुर्माना लगाया जाएगा. उनकी पहचान भी सार्वजनिक की जाएगी यानी उनका नाम सबके सामने लाया जाएगा जिसे Public Shaming कहा जाता है.

इतना ही नहीं, जिन गाड़ियों का इस्तेमाल प्रवासियों को ढोने के लिए किया गया और जिस घर में उन्हें रखा गया, सरकार उन सभी संपत्तियों को जब्त कर लेगी. Ministry of Interior ने इसे एक बड़ा अपराध माना है क्योंकि यह देश की सुरक्षा और नियमों के खिलाफ है.

शिकायत करने के लिए क्या हैं सरकारी नंबर?

सऊदी सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें. अगर कोई अवैध रूप से रह रहा है या काम कर रहा है, तो उसकी सूचना दी जा सकती है. मक्का, रियाद और पूर्वी क्षेत्रों के लोग 911 नंबर पर कॉल कर सकते हैं.

बाकी अन्य इलाकों के रहने वाले लोग 999 या 996 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. Ministry of Interior और Public Security Directorate लगातार ऐसे लोगों पर नजर रख रहे हैं. इससे पहले भी मार्च और अप्रैल के महीने में कई लोगों को इसी तरह की गलतियों के लिए गिरफ्तार किया गया था.

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.