सऊदी अरब के Asir क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यहाँ के कई शहरों में कल यानी रविवार, 12 अप्रैल 2026 को स्कूलों में फिजिकल क्लासेस बंद रहेंगी। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

📰: Israel-Iran Update: नेतन्याहू का बड़ा दावा, ईरान ने मांगी युद्धविराम की भीख, परमाणु प्रोग्राम हुआ तबाह

किन शहरों में पढ़ाई बंद रहेगी?

National Center of Meteorology ने भारी बारिश के कारण ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इसी वजह से Asir क्षेत्र के निम्नलिखित शहरों और प्रांतों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है:

शहर/प्रांत का नाम
Abha
Khamis Mushait
Ahad Rufaidah
Sarat Abidah
Al-Namas
Dhahran Al-Janoub
Tanumah
Balqarn
Al-Harajah
Al-Rabou’ah
Al-Farshah

पढ़ाई कैसे होगी और फैसला किसने लिया?

General Directorate of Education in the Asir Region ने इस फैसले की पुष्टि की है। फिजिकल स्कूल बंद रहेंगे लेकिन पढ़ाई पूरी तरह बंद नहीं होगी। सभी छात्र, छात्राएं और स्कूल का प्रशासनिक स्टाफ Madrasati प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन क्लास लेंगे। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि खराब मौसम में भी बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो और सब सुरक्षित रहें।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.