सऊदी अरब के National Center for Meteorology (NCM) ने अगस्त 2026 के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के कई इलाकों में इस बार औसत से कम बारिश होने की संभावना है। साथ ही, देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा, जिसके लिए मौसम विभाग ने लोगों को पहले से ही सचेत रहने की सलाह दी है।

🗞️: Saudi Arabia Weather Alert: अगस्त में सऊदी अरब में गर्मी का कहर, तापमान 49 डिग्री तक पहुंचने के आसार

इन इलाकों में होगी कम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, Jazan और Al-Baha क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। इसके अलावा Najran, Asir, Mecca, Medina, Tabuk, Riyadh और Sharqiya के कुछ हिस्सों में भी बारिश कम होने की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में कम बारिश की संभावना 45% से 60% के बीच बताई गई है। बाकी इलाकों में अगस्त के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।

बढ़ेगा तापमान

अगस्त का महीना सऊदी अरब में आमतौर पर साल का सबसे गर्म महीना होता है। इस साल Al-Baha, Asir और Mecca के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा जा सकता है। NCM का यह भी कहना है कि अगस्त से अक्टूबर की अवधि के दौरान पूरे देश में तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना 60% से 80% तक बनी हुई है। सरकार ने यह जानकारी सभी सेक्टरों को दी है ताकि वे अपनी योजनाएं और तैयारियां समय रहते पूरी कर सकें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com