सऊदी अरब में रहने वाले प्रवासियों और वहां के नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सरकार ने एक कड़ा कदम उठाया है। सऊदी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी (SFDA) ने भारत, नेपाल और बांग्लादेश समेत कुल 40 देशों से पोल्ट्री (मुर्गी) और अंडों के आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला बर्ड फ्लू (HPAI) के खतरों को देखते हुए लिया गया है ताकि आम लोगों को सुरक्षित रखा जा सके और किसी भी तरह की बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

किन 40 देशों पर लगा है पूर्ण प्रतिबंध?

SFDA द्वारा जारी की गई नई लिस्ट में एशियाई, अफ्रीकी और यूरोपीय देश शामिल हैं। इन देशों से जिंदा पक्षी या कच्चे अंडों का आयात अब मुमकिन नहीं होगा। यह लिस्ट समय-समय पर अपडेट की जाती है और मौजूदा हालात को देखते हुए इन देशों को ‘Total Ban’ की श्रेणी में रखा गया है। नीचे दी गई टेबल में आप उन सभी देशों के नाम देख सकते हैं।

क्र. देश का नाम क्र. देश का नाम
1 India (भारत) 21 United Kingdom (UK)
2 Bangladesh (बांग्लादेश) 22 Nepal (नेपाल)
3 China (चीन) 23 Egypt (मिस्र)
4 Afghanistan 24 Germany
5 Indonesia 25 Iran
6 Iraq 26 Mexico
7 Vietnam 27 Japan
8 South Korea 28 North Korea
9 Philippines 29 Hong Kong
10 Myanmar 30 Nigeria
11 South Africa 31 Sudan
12 Libya 32 Palestine
13 Cambodia 33 Bulgaria
14 Kazakhstan 34 Azerbaijan
15 Bosnia & Herzegovina 35 Taiwan
16 Djibouti 36 Ghana
17 Cameroon 37 Laos
18 Mongolia 38 Niger
19 Burkina Faso 39 Serbia
20 Slovenia 40 Ivory Coast & Montenegro

क्या हैं आंशिक रोक और छूट के नियम?

पूर्ण प्रतिबंध के अलावा, 16 देश ऐसे हैं जिन पर आंशिक (Partial) रोक लगाई गई है। इसका मतलब है कि अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के कुछ खास इलाकों से आयात मना है, लेकिन पूरे देश से नहीं। वहीं, नियमों में कुछ राहत भी दी गई है। अगर पोल्ट्री उत्पादों को अच्छी तरह से पकाया गया है (Heat-treated) जिससे वायरस मर जाए, तो उन्हें अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए सामान के साथ एक आधिकारिक हेल्थ सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है जो यह साबित करे कि प्रोडक्ट सुरक्षित है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com