सऊदी अरब में अब सुपरमार्केट और किराने की दुकानों के बिलिंग काउंटर के पास मिलने वाले अनहेल्दी स्नैक्स पर रोक लग सकती है. सरकार ने एक नया ड्राफ्ट तैयार किया है जिसके तहत चेकआउट लेन की साइड शेल्फ पर कम पोषण वाली चीज़ें रखने की मनाही होगी. इस कदम का मुख्य मकसद लोगों की सेहत को बेहतर बनाना है.

बिलिंग काउंटर पर किन चीज़ों की होगी मनाही?

Ministry of Municipal and Rural Affairs and Housing ने एक नया प्रस्ताव रखा है. इसके मुताबिक, दुकानों में जहां पेमेंट होता है, वहां किनारे की शेल्फ पर ऐसी खाने-पीने की चीज़ें नहीं रखी जा सकेंगी जिनका न्यूट्रिशनल वैल्यू कम है. अगर कोई सामान वहां रखना है, तो उस पर साफ तौर पर लिखा होना चाहिए कि वह हाई न्यूट्रिशनल वैल्यू वाला उत्पाद है. यह फैसला Ministerial Committee for Health की सिफारिश पर लिया गया है.

किन सामानों को इस नियम से बाहर रखा गया है?

सरकार ने कुछ खास सामानों को इस पाबंदी से छूट दी है, जिनमें ये शामिल हैं:

  • ताजी सब्जियां और फल (लेकिन सूखे फल और सब्जियां इस छूट में शामिल नहीं हैं)
  • बिना चीनी वाली कैंडी और गम
  • बोतलबंद मिनरल वाटर
  • सलाद मिक्स (बिना ब्रेड वाले)

General Food and Drug Authority (SFDA) आने वाले समय में कुछ और सामानों को भी इस छूट की लिस्ट में जोड़ सकती है.

दुकानदारों को कितना समय मिलेगा और नियम कैसे लागू होगा?

इस नए नियम को पूरी तरह लागू करने के लिए दुकानों और मार्केट्स को 3 साल का समय दिया जाएगा. यह ट्रांजिशन पीरियड अंतिम फैसले के ऐलान के बाद शुरू होगा ताकि दुकानदार अपनी शेल्फ की व्यवस्था बदल सकें. इस प्रस्ताव को “Istitlaa” प्लेटफॉर्म पर डाला गया है ताकि आम जनता और प्राइवेट सेक्टर से इस पर सुझाव और राय ली जा सके.

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.