सऊदी अरब सरकार ने व्यापारिक धोखाधड़ी या कंसीलमेंट से जुड़े मामलों में शामिल लोगों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। Anti-Concealment Program के तहत अब कुछ विशेष शर्तों को पूरा करने पर अपराधियों को सजा से छूट मिल सकती है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक अपराधों को रोकना और मामलों में खुलासे को बढ़ावा देना है।

सजा से माफी पाने की शर्तें

अगर कोई व्यक्ति इस तरह के अपराध में शामिल रहा है और अब इससे बाहर निकलना चाहता है, तो उसे निम्नलिखित नियमों का पालन करना होगा:

  • अपराध की रिपोर्ट करते ही तुरंत उस गैर-कानूनी गतिविधि को बंद करना होगा।
  • जांच अधिकारियों को जानकारी देने वाला व्यक्ति सबसे पहला होना चाहिए। यानी उससे पहले किसी और ने शिकायत न की हो।
  • अधिकारियों के अपराध का पता लगाने से पहले ही खुद आगे आकर अपनी भूमिका या अन्य साथियों के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी।
  • रिपोर्ट करने की तारीख से लेकर जांच प्रक्रिया पूरी होने तक मंत्रालय के साथ पूरा सहयोग करना अनिवार्य है।
  • अपराध को साबित करने के लिए ठोस सबूत या जानकारी मुहैया करानी होगी। किसी भी तरह के दस्तावेज को नष्ट या छिपाया नहीं जाना चाहिए।
  • शिकायत का परिणाम ऐसा होना चाहिए जिससे अवैध कमाई को वापस हासिल किया जा सके या अन्य दोषियों को इन संपत्ति पर कब्जा करने से रोका जा सके।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com