सऊदी अरब ने ईरान की ओर से हाल ही में किए गए हमलों पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ईरान लगातार खाड़ी देशों की शांति और सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। इन हमलों में कुवैत की सीमा चौकियों, कुवैत ऑयल कंपनी के प्लेटफॉर्म और बसरा स्थित कुवैत वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाया गया है।
👉: Iran पर अमेरिका का बड़ा हमला: Kish Island के पावर प्लांट को हुआ नुकसान, तनाव बढ़ा।
क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बने ईरान के हमले
सऊदी सरकार ने इन हमलों को क्षेत्रीय स्थिरता के खिलाफ बताया है। इसके अलावा, हॉर्मुज जलडमरूमध्य में यूएई के दो तेल टैंकरों पर हुए हमले की भी कड़ी निंदा की गई है। सऊदी अरब ने स्पष्ट किया है कि ईरान का व्यवहार संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सीधा उल्लंघन है। इसके साथ ही जॉर्डन, बहरीन और कतर को दी जा रही धमकियों पर भी चिंता जताई गई है।
सऊदी अरब ने जोर देकर कहा है कि ईरान को इन हमलों के परिणामों के लिए जिम्मेदार माना जाएगा। रियाद ने ईरान से मांग की है कि वह तत्काल प्रभाव से इन हरकतों को बंद करे। सऊदी अरब ने प्रभावित देशों के प्रति पूरी एकजुटता दिखाई है और कहा है कि सभी देशों को अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का पूरा हक है।
