सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने विजन 2030 की कामयाबी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद सऊदी अरब ने अपनी तरक्की की रफ्तार कम नहीं होने दी। अब यह विजन अपने आखिरी और सबसे अहम पड़ाव में पहुंच गया है, जिससे देश की पूरी तस्वीर बदल गई है।

विजन 2030 की सफलता का राज क्या है?

क्राउन प्रिंस ने कहा कि सही प्लानिंग और लचीली वित्तीय नीतियों की वजह से यह मुमकिन हो पाया। सरकार ने भविष्य की चुनौतियों को पहले ही भांप लिया था, जिससे देश को आर्थिक झटकों से बचाने में मदद मिली। अब 2026 से 2030 तक का समय इस विजन का आखिरी दौर होगा, जिसमें सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों और रणनीतियों को पूरी तरह लागू किया जाएगा।

विजन 2030 के तहत अब तक क्या-क्या हासिल हुआ?

सऊदी सरकार ने आर्थिक और सामाजिक मोर्चे पर कई बड़े बदलाव किए हैं। देश की जीडीपी में अब तेल के अलावा अन्य कामों का योगदान बढ़ गया है और बेरोजगारी में भारी कमी आई है। विजन 2030 के मुख्य आंकड़ों की जानकारी नीचे दी गई टेबल में है:

मुख्य क्षेत्र हासिल की गई उपलब्धि
गैर-तेल गतिविधियां (GDP) 55% योगदान
प्राइवेट सेक्टर का योगदान 51%
बेरोजगारी दर (2025 अंत तक) 7.2% (पहले 12.3% थी)
महिलाओं की भागीदारी (लेबर मार्केट) 35%
PIF की कुल संपत्ति 3.4 ट्रिलियन सऊदी रियाल से ज़्यादा
नागरिकों के पास घर का मालिकाना हक 66.24%
परफॉरमेंस इंडिकेटर्स का लक्ष्य 93% लक्ष्य पूरे या उससे ज़्यादा
कुल पहल (Initiatives) 1,290 में से 90% काम सही चल रहे हैं
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.