सऊदी अरब के बंदरगाहों और बॉर्डर चेकपोस्ट पर तस्करी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की गई है। Zakat, Tax and Customs Authority (ZATCA) ने बताया कि सिर्फ एक हफ्ते के अंदर 1,371 प्रतिबंधित सामान पकड़े गए हैं। यह कार्रवाई हवाई अड्डों, समुद्री बंदरगाहों और ज़मीनी रास्तों पर की गई ताकि देश की सुरक्षा बनी रहे।

🚨: Trump का दावा, ईरान के खिलाफ जंग में मिली जीत, Strait of Hormuz फिर से खुलेगा, हुआ समझौता

ZATCA द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पकड़े गए सामानों में अलग-अलग तरह की चीजें शामिल थीं। इनमें 47 मामलों में नशीले पदार्थ जैसे हशीश, कोकीन, हेरोइन और कैप्टागन की गोलियां मिलीं। इसके अलावा 333 मामलों में अन्य प्रतिबंधित सामान और 1,046 से ज़्यादा मामलों में तंबाकू और उससे जुड़ी चीजों की तस्करी की कोशिश पकड़ी गई। अधिकारियों ने 15 मामलों में पैसों की तस्करी और 3 मामलों में हथियार और उनके सामान जब्त किए हैं।

इन चीजों को लाना है मना

सऊदी अरब में प्रतिबंधित सामान लाने पर बहुत सख्त नियम हैं। अगर कोई इन चीजों के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे भारी जुर्माना, जेल या देश से बाहर निकाला जा सकता है। ड्रग्स की तस्करी करने वालों को मौत की सजा तक हो सकती है।

  • हर तरह के नशे वाली गोलियां और ड्रग्स।
  • शराब और सूअर के मांस से बनी चीजें।
  • इस्लामिक परंपराओं और नैतिकता के खिलाफ सामग्री।
  • बिना अनुमति के हथियार, गोला-बारूद और पटाखे।
  • बिना SFDA परमिट के नशीली या मानसिक प्रभाव वाली दवाइयां।
  • तय सीमा से ज्यादा तंबाकू और सिगरेट।

प्रवासियों और यात्रियों के लिए जरूरी नियम

सऊदी आने वाले यात्रियों और प्रवासियों को कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आपके पास 60,000 सऊदी रियाल या उससे ज्यादा की करेंसी, सोना या गहने हैं, तो उसकी जानकारी देना जरूरी है। साथ ही, अगर आप 3,000 सऊदी रियाल से ज्यादा की कीमत के तोहफे या निजी सामान ला रहे हैं, तो भी इसे डिक्लेयर करना होगा।

ZATCA ने लोगों से अपील की है कि वे तस्करी की सूचना देने में मदद करें। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हॉटलाइन 1910, ईमेल 1910@zatca.gov.sa या इंटरनेशनल नंबर 009661910 पर दी जा सकती है। सही जानकारी देने वालों को आर्थिक इनाम भी दिया जाता है।