सऊदी अरब के National Debt Management Center (NDMC) ने सरकारी कर्ज को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने 17.1 बिलियन सऊदी रियाल के पुराने सुकुक (Sukuk) का समय से पहले भुगतान पूरा कर लिया है। इसके साथ ही, सऊदी सरकार ने बाजार में 17.2 बिलियन सऊदी रियाल के नए सुकुक जारी किए हैं। इस प्रक्रिया का मुख्य मकसद सरकारी कर्ज के भविष्य के भुगतान को व्यवस्थित करना और घरेलू कर्ज बाजार को और मजबूती देना है।

नई सुकुक योजना की जानकारी

सऊदी सरकार की ओर से जारी किए गए 17.2 बिलियन रियाल के नए सुकुक को पांच अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है, जो आने वाले वर्षों में अलग-अलग समय पर मैच्योर होंगे। इन निवेशों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता है:

Tranche Value (Approx) Maturity Year
1st Tranche SR 1.45 Billion 2031
2nd Tranche SR 1.62 Billion 2033
3rd Tranche SR 10.55 Billion 2036
4th Tranche SR 1.74 Billion 2039
5th Tranche SR 1.80 Billion 2041

इस पूरी वित्तीय प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस और NDMC ने पांच प्रमुख वित्तीय संस्थाओं को जिम्मेदारी दी है। इनमें HSBC Saudi Arabia, SNB Capital, Al Rajhi Capital, AlJazira Capital, और Alinma Capital को जॉइंट लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है। यह कदम सऊदी अरब की सार्वजनिक वित्त व्यवस्था को लंबे समय तक टिकाऊ और कुशल बनाने की रणनीति का हिस्सा है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com