सऊदी अरब के म्युनिसिपैलिटी और हाउसिंग मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि फूड और पब्लिक हेल्थ से जुड़े काम करने वाले सभी वर्कर, जिसमें डिलीवरी राइडर भी शामिल हैं, उनके लिए हेल्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी है। यह कोई नया नियम नहीं है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए पहले से लागू नियम है जिसे मंत्रालय समय-समय पर दोहराता रहता है।
📰: UAE में भीषण गर्मी का असर: गाड़ी खराब होने पर लगेगा भारी जुर्माना, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन.।
हेल्थ सर्टिफिकेट कैसे और क्यों है जरूरी
सऊदी सरकार ने 3 जून 2025 को ‘होम डिलीवरी परमिट सर्विस’ शुरू की थी, जिसके बाद 1 जुलाई 2025 से इसे सख्ती से लागू कर दिया गया। डिलीवरी से जुड़े काम करने वाले प्रवासियों को अपनी सुरक्षा और ग्राहकों की सेहत का ध्यान रखते हुए यह सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है। यह सुविधा ऑनलाइन Balady प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध है, जिसे 15 जुलाई 2025 को लॉन्च किया गया था और इसमें लगातार अपडेट किए जाते हैं।
क्या है प्रक्रिया और नियम
हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए वर्कर को मंत्रालय द्वारा अधिकृत मेडिकल सेंटर्स में जाकर स्वास्थ्य जांच करानी होती है। कुछ मामलों में वर्कर को हेल्थ-एजुकेशन टेस्ट भी पास करना पड़ता है। यह सर्टिफिकेट एक साल के लिए मान्य होता है और इसकी समय सीमा खत्म होने से 60 दिन पहले इसे रिन्यू करवाया जा सकता है। यह कदम सऊदी अरब की डिलीवरी सेक्टर में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश का हिस्सा है।
