सऊदी अरब ने यमन के मरीजों के लिए एक बड़ा और मददगार कदम उठाया है। अल-महरा प्रांत के Al-Ghaydah Hospital में एक आधुनिक डायलिसिस सेंटर बनाया गया है और उसे जरूरी मशीनों से पूरी तरह लैस किया गया है। इस सुविधा की वजह से अब किडनी के हजारों मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और उन्हें अपने शहर में ही बेहतर मेडिकल सुविधा मिल सकेगी।

इस सेंटर को Saudi Development and Reconstruction Program for Yemen (SDRPY) ने तैयार किया है। इसका पूरा मैनेजमेंट King Salman Humanitarian Aid and Relief Center (KSrelief) देख रहा है। इस सेंटर को चलाने में International Association for the Care of Victims of Wars and Disasters (Al-Amin/IRVD) भी पार्टनर के तौर पर जुड़ा हुआ है।

सेंटर में मिलीं आधुनिक मशीनें और सुविधाएं

इलाज को बेहतर बनाने के लिए सेंटर में 80 से ज्यादा आधुनिक मेडिकल मशीनें और उपकरण लगाए गए हैं। इनमें वेंटिलेटर और फ्लूइड पंप जैसे जरूरी टूल्स शामिल हैं। SDRPY ने अस्पताल की बिजली व्यवस्था और काम करने के तरीके को सुधारने में भी मदद की है, ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न हो।

कितने लोगों को मिला फायदा

  • अब तक 58,927 से ज्यादा लोगों ने इस सेंटर से मेडिकल सेवाएं ली हैं।
  • मार्च 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, यहाँ 22,000 से ज्यादा डायलिसिस सेशन किए गए हैं।
  • मरीजों को 97,000 से ज्यादा मेडिकल जांच, परामर्श और लैब टेस्ट की सुविधा मिली है।
  • दिसंबर 2024 में यहाँ शरणार्थियों और स्थानीय निवासियों सहित 126 मरीजों का इलाज हुआ।

सेंटर के कामकाज को लेकर स्थानीय अधिकारियों ने 7 अप्रैल 2026 को इसके चौथे चरण की शुरुआत की, जो एक साल तक जारी रहेगा। इससे पहले के चरणों में 186 मरीजों को फायदा पहुँचाया गया और हजारों बार मेडिकल कंसल्टेशन दिए गए।

अधिकारियों ने जताया आभार

अल-महरा के गवर्नर Mohammed Ali Yasser और Al-Ghaydah Hospital के डायरेक्टर Mohsen Belhaf ने सऊदी अरब की इस मदद की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस पहल से यमन के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिली है। यह सेंटर न केवल इलाज कर रहा है, बल्कि लोगों को किडनी की बीमारियों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक भी कर रहा है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com