सऊदी अरब सरकार ने घरेलू कामगारों के इकामा रिन्यूअल को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब उनके इकामा को साल में एक बार के बजाय हर तीन महीने में रिन्यू कराया जा सकेगा। इस फैसले से उन लोगों को काफी राहत मिलेगी जिन्हें एक साथ साल भर की बड़ी रकम चुकाने में दिक्कत होती थी।

👉: Kuwait: CITRA ने जारी की फ्रॉड रिपोर्ट, मई में 250 मामले आए सामने, वेबसाइट्स से सबसे ज़्यादा खतरा

16 जून 2026 को क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अध्यक्षता में सऊदी काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स ने इस नियम को मंजूरी दी। नए नियम के तहत अब सऊदी नागरिक और वहां रहने वाले निवासी अपने घरेलू कामगारों और उनके जैसे अन्य कर्मचारियों के इकामा को हर तीन महीने के अंतराल पर रिन्यू करा सकेंगे।

नियोक्ताओं को मिलेगी आर्थिक राहत

सरकार का मुख्य मकसद उन नियोक्ताओं का आर्थिक बोझ कम करना है जो एक साथ सालाना फीस नहीं भर पाते। अब वे छोटी अवधि के लिए पेमेंट कर सकेंगे जिससे उनके लिए पैसों का इंतजाम करना आसान होगा। यह बदलाव खास तौर पर उन लोगों के लिए मददगार होगा जो सीमित बजट में काम चलाते हैं।

पहले क्या था नियम

बता दें कि साल 2021 के अंत में सरकार ने अन्य श्रेणियों के श्रमिकों के लिए 3, 6, 9 या 12 महीने के रिन्यूअल की सुविधा शुरू की थी। लेकिन उस समय घरेलू कामगारों को इस सुविधा से बाहर रखा गया था। अब इस नए फैसले के बाद घरेलू कामगारों को भी इस दायरे में शामिल कर लिया गया है।

कौन संभालेगा यह प्रक्रिया

इस पूरी प्रक्रिया के लिए सऊदी इंटीरियर मिनिस्ट्री का जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ पासपोर्ट्स (Jawazat) जिम्मेदार होगा। साथ ही मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (MHRSD) के Qiwa और Musaned प्लेटफॉर्म के जरिए भी ये सेवाएं मिलेंगी।

नियम के मुताबिक, इकामा रिन्यूअल और वर्क परमिट की सभी फीस भरने की पूरी कानूनी जिम्मेदारी नियोक्ता की ही होगी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com