सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने 8 मार्च 2026 को रियाद के उत्तरी हिस्से में दो विस्फोटकों से भरे ड्रोन को मार गिराने की जानकारी दी है. सऊदी सेना ने इन ड्रोन को टारगेट तक पहुंचने से पहले ही हवा में नष्ट कर दिया. हालांकि एक अलग घटना में अल खर्ज (Al-Kharj) इलाके में एक सैन्य प्रोजेक्टाइल गिरने से एक भारतीय घायल और 2 बांग्लादेशी नागरिक की जान चली गई है, जबकि 12 अन्य लोग घायल हुए हैं.

रक्षा मंत्रालय और सेना की क्या है कार्रवाई

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने बताया कि रॉयल सऊदी एयर डिफेंस फोर्स ने इन हमलों को समय रहते बेअसर कर दिया. उन्होंने इन कोशिशों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सीधा उल्लंघन बताया है. इसके अलावा रियाद के पूर्वी इलाके में 6 से 7 ड्रोन और खाली जगह में शेबा तेल क्षेत्र की तरफ जा रहे 21 ड्रोन को भी मार गिराया गया. अल खर्ज में प्रिंस सुल्तान एयर बेस की तरफ दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल भी एक खाली इलाके में गिरी.

आम लोगों और यात्रियों के लिए क्या हैं निर्देश

सऊदी नागरिक सुरक्षा विभाग ने आम जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी ड्रोन या मिसाइल के मलबे दिखें तो उनसे दूर रहें और तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें. रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी काम सामान्य रूप से चल रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने यात्रियों को अपनी Flight का स्टेटस चेक करके ही Airport आने की सलाह दी है. अल खर्ज में जिस मेंटेनेंस कंपनी के साइट पर हादसा हुआ, वहां घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com