Saudi Arabia Drug Bust: टेंट के बीच छिपाई थीं 1.5 लाख ड्रग्स की गोलियां, 5 लोग गिरफ्तार
सऊदी अरब के सुरक्षा बलों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अल-हदीथा बॉर्डर पर टेंट के शिपमेंट में छिपाकर लाई जा रही लाखों ड्रग्स की गोलियां पकड़ी गईं। इस मामले में पुलिस ने देश के अंदर से उन लोगों को भी दबोच लिया है जो यह सामान रिसीव करने वाले थे।
टेंट के शिपमेंट में मिलीं 1.5 लाख से ज्यादा गोलियां
ज़कात, टैक्स और कस्टम्स अथॉरिटी ने एक बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। जांच के दौरान एक शिपमेंट मिला जिसमें टेंट भेजे जा रहे थे, लेकिन उनके अंदर 1 लाख 54 हजार से ज्यादा एम्फेटामाइन की गोलियां छिपाई गई थीं। यह खेप अल-हदीथा क्रॉसिंग के जरिए सऊदी अरब के अंदर लाई जा रही थी।
तस्करी गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार
ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ मिलकर सुरक्षा बलों ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। कस्टम विभाग ने जब ड्रग्स की खेप पकड़ी, तो उसके बाद उन लोगों की तलाश शुरू हुई जो इसे मंगवा रहे थे। सऊदी अरब के अंदर से ऐसे 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो इस तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा थे और सामान की डिलीवरी लेने वाले थे।