Saudi Arabia: जेद्दा और मदीना एयरपोर्ट पर बदला नियम, उमराह यात्रियों का इमीग्रेशन अब सेकंडों में
सऊदी अरब जाने वाले उमराह यात्रियों के लिए सफर अब और भी आसान हो गया है। General Directorate of Passports (Jawazat) ने King Abdulaziz International Airport (Jeddah) और Prince Mohammed bin Abdulaziz International Airport (Madinah) पर E-gates की सुविधा को पूरी तरह चालू कर दिया है। इसका सबसे बड़ा फायदा रमजान के दौरान आने वाली भारी भीड़ को होगा, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
🚨: Dubai Govt New Rule: दुबई में अब सरकारी अधिकारी भी काट सकेंगे चालान, सफाई को लेकर कड़ा नियम लागू।
E-gates से कैसे बचेगा यात्रियों का समय?
इस नई तकनीक की मदद से यात्रियों को पासपोर्ट चेक करवाने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। E-gate सिस्टम बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (Biometric Verification) का उपयोग करता है। इसमें चेहरे और उंगलियों के निशान से यात्री की पहचान तुरंत हो जाती है। यह पूरी प्रक्रिया आटोमेटिक है और इसमें किसी अधिकारी की दखल की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे इमीग्रेशन का काम मिनटों की जगह सेकंडों में पूरा हो जाता है। यह सिस्टम SDAIA और एयरलाइन डेटाबेस से जुड़ा हुआ है जिससे सुरक्षा भी पुख्ता रहती है।
किन लोगों के लिए है यह सुविधा और क्या लगेगा शुल्क?
यह सुविधा सऊदी नागरिकों और वहां रहने वाले प्रवासियों (Residents) के साथ-साथ उमराह यात्रियों के लिए भी उपलब्ध करा दी गई है। जिन यात्रियों का बायोमेट्रिक डेटा पहले से सिस्टम में दर्ज है या वीजा के समय लिया गया है, वे इसका लाभ उठा सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे चालू रहेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए यात्रियों को कोई अलग से शुल्क (Fee) नहीं देना होगा। यह एयरपोर्ट के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा है।
- उमराह आगमन की अंतिम तारीख: 3 अप्रैल 2026
- उमराह वापसी की अंतिम तारीख: 18 अप्रैल 2026
- कुल स्टाफ: जेद्दा एयरपोर्ट पर पीक सीजन के लिए 10,000 से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं।




