सऊदी अरब के मौसम विभाग National Center of Meteorology (NCM) ने देश के पूर्वी प्रांत के लिए Orange Alert जारी किया है। 16 जुलाई 2026 को यहां तापमान 49 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी के साथ-साथ तेज हवाएं और धूल भरी आंधी का भी असर देखने को मिलेगा, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।

इन इलाकों में है सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग की यह चेतावनी 16 जुलाई गुरुवार को शाम 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसका असर दमाम, दहरान, हफर अल-बातिन, खफजी, नायरयाह, कर्यत अल-उल्या, जुबैल, रास तनुरा, कतीफ, खोबार, अबकैक, अल-अदीद और अल-अहसा जैसे शहरों में रहेगा। इन क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 49 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है, जिससे हाइवे पर विजिबिलिटी घटकर केवल 3 से 5 किलोमीटर रह सकती है।

अल-अहसा, अल-अदीद और अबकैक के निवासियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा दब्लूतून जैसे कुछ इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाओं और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। प्रशासन ने सभी लोगों से ताजा जानकारी के लिए NCM की वेबसाइट और Anwaa ऐप का इस्तेमाल करने को कहा है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.