सऊदी अरब के National Center for Meteorology (NCM) और Climate Change Center (CCC) ने आने वाले समय के लिए मौसम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। सऊदी अरब में El Niño का प्रभाव साल 2026 के अंत से लेकर 2027 की शुरुआत तक बने रहने की संभावना है। इस बदलाव की वजह से सऊदी अरब में तापमान बढ़ने के साथ ही बारिश के पैटर्न में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम और तापमान में बदलाव

मौजूदा समय में सऊदी अरब ENSO के न्यूट्रल फेज में है, लेकिन आने वाले महीनों में स्थिति बदल सकती है। आंकड़ों के मुताबिक, Niño 3.4 Index अभी +0.39°C है, जो आगे बढ़कर +1.25°C तक पहुंच सकता है। मई में समुद्र की सतह का तापमान +1.1°C था, जो अक्टूबर तक बढ़कर +2.8°C होने का अनुमान है।

बारिश और गर्मी का असर

मौसम विभाग के अनुसार, सऊदी अरब के पश्चिमी हिस्सों में पतझड़ के दौरान बारिश ज्यादा हो सकती है और अचानक बाढ़ (flash floods) का खतरा भी बना रहेगा। 2026-2027 की सर्दियों में मध्य सऊदी अरब में बारिश की उम्मीद है, जबकि अगले साल वसंत ऋतु में दक्षिण-पश्चिमी पहाड़ी इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। पूरे देश में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, साथ ही गर्मियों और पतझड़ में लू (heatwaves) चलने की संभावना ज्यादा है। सर्दियों का मौसम भी इस बार पहले से गर्म रहेगा और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना काफी कम है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.