सऊदी अरब के रियाद और कुछ शाही रिज़र्व क्षेत्रों में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। स्पेशल फोर्सेस फॉर एनवायरनमेंट सिक्योरिटी ने छापेमारी कर कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में विदेशी नागरिक और सऊदी मूल के लोग दोनों शामिल हैं।

🚨: Trump Iran Deal: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान अब नहीं बनाएगा परमाणु हथियार, जल्द हो सकता है समझौते पर साइन

इस कार्रवाई में सबसे ज़्यादा गिरफ्तारियां प्रवासियों की हुई हैं। रियाद इलाके में मिट्टी और अवसादों (sediments) का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में 10 प्रवासियों को पकड़ा गया है, जिनमें पाकिस्तानी और इथियोपियाई नागरिक शामिल हैं। मौके से मिट्टी खोदने और उसे ले जाने वाला एक भारी उपकरण भी जब्त किया गया है।

सऊदी नागरिकों पर भी हुई कार्रवाई

पर्यावरण नियमों की अनदेखी करने वाले दो सऊदी नागरिकों को भी पकड़ा गया है। एक नागरिक को किंग अब्दुलअजीज रॉयल रिज़र्व के प्रतिबंधित इलाके में 40 ऊंट चराने के आरोप में पकड़ा गया। नियम के मुताबिक, प्रतिबंधित क्षेत्र में ऊंट चराने पर प्रति ऊंट 500 रियाल का जुर्माना लगता है। वहीं, एक अन्य नागरिक को इमाम अब्दुलअजीज बिन मोहम्मद रॉयल रिज़र्व के सुरक्षित मैदानों में गाड़ी ले जाने के जुर्म में पकड़ा गया, जिसका जुर्माना 2000 रियाल तक हो सकता है।

यह पूरी कार्रवाई रॉयल डिक्री नंबर M/165 और पर्यावरण कानूनों के तहत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और इसे विकसित करना है। इस व्यवस्था को लागू करने की जिम्मेदारी मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, वॉटर एंड एग्रीकल्चर और नेशनल सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल कम्प्लायंस की है।

शिकायत कैसे करें

विशेष सुरक्षा बलों ने सभी नागरिकों और प्रवासियों से अपील की है कि वे पर्यावरण या वन्यजीवों को नुकसान पहुँचाने वाली किसी भी घटना की सूचना तुरंत दें। मक्का, मदीना, रियाद और पूर्वी क्षेत्र के लोग 911 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोग 999 और 996 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत करने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com