सऊदी अरब में अगले हफ्ते बहुत तेज गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। खासकर पूर्वी प्रांत और रियाद जैसे शहरों में रहने वाले लोगों और काम करने वाले प्रवासियों को काफी परेशानी हो सकती है।

National Center of Meteorology (NCM) के मुताबिक, यह भीषण गर्मी शनिवार 20 जून से गुरुवार 25 जून 2026 तक बनी रहेगी। NCM के प्रवक्ता हुसैन अल-काहतानी ने पहले ही बताया था कि 2026 की गर्मियों में ज्यादातर इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

इन शहरों में रहेगा सबसे ज्यादा तापमान

मौसम विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए तापमान की जानकारी साझा की है:

  • पूर्वी प्रांत (Eastern Province): यहाँ तापमान 47 डिग्री से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
  • रियाद, अल-कासिम, मदीना और उत्तरी सीमा प्रांत: इन इलाकों में पारा 45 डिग्री से 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

इतनी तेज गर्मी को देखते हुए सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों, खासकर हाजियों को जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा है कि धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें ताकि हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी गाड़ियों की अच्छी तरह जांच कर लें और आधिकारिक अपडेट्स पर नजर रखें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com