सऊदी अरब की जनरल डायरेक्टरेट ऑफ पासपोर्ट्स यानी Jawazat ने उन प्रवासी कामगारों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है जो अभी 90 दिनों के प्रोबेशन पीरियड पर हैं। अब नियोक्ता यानी कंपनी मालिक अपने कर्मचारियों के लिए Absher Business प्लेटफॉर्म के जरिए घर बैठे ऑनलाइन फाइनल एग्जिट वीजा जारी कर सकते हैं। यह सुविधा उन कर्मचारियों के लिए है जिनका अभी तक Iqama नहीं बना है।

ऐसे करें ऑनलाइन प्रक्रिया

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कंपनी के अधिकृत व्यक्ति को Absher Business पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद ‘My Business Services’ विकल्प में जाकर ‘Issue Final Exit Visa During Probation Period’ चुनना होगा। यहां कर्मचारी की जानकारी और बॉर्डर नंबर डालकर वीजा जारी किया जा सकता है। यह सेवा निशुल्क है और इसके लिए किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

इस सेवा के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। कर्मचारी के ऊपर कोई ट्रैफिक जुर्माना नहीं होना चाहिए और वह देश में 90 दिनों से ज्यादा समय से नहीं रह रहा हो। साथ ही उसका पासपोर्ट कम से कम 60 दिनों तक वैध होना चाहिए। ध्यान रहे कि एक बार फाइनल एग्जिट वीजा जारी होने के बाद इसे न तो कैंसिल किया जा सकता है और न ही उस कर्मचारी का इकामा जारी हो सकता है। यह फैसला अंतिम माना जाएगा। जारी किए गए वीजा का इस्तेमाल 60 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है ताकि बाद में कोई जुर्माना न लगे।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com