सऊदी अरब में फ्लैग डे (Flag Day) के मौके पर कई खास कार्यक्रम किए गए। रियाद के King Abdulaziz Public Library में ‘In Love with Green’ नाम की एक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें सऊदी झंडे से प्रेरित 20 पेंटिंग्स दिखाई गईं। इस प्रदर्शनी में Saudi Art Association का सहयोग रहा और इसमें देश की संस्कृति और मशहूर जगहों की तस्वीरें भी शामिल की गईं। यह दिन पूरे देश के लिए गर्व और एकता का प्रतीक माना जाता है।

📰: Trump का मज़ाक उड़ा रहा है ईरान, AI वीडियो में Tesla गाड़ी को Strait of Hormuz में फँसाया, वीडियो हुआ वायरल

सऊदी फ्लैग डे कब और क्यों मनाया जाता है?

सऊदी अरब हर साल 11 मार्च को फ्लैग डे मनाता है। इस दिन को आधिकारिक तौर पर मनाने का फैसला King Salman bin Abdulaziz Al Saud ने 1 मार्च 2023 को एक शाही आदेश के जरिए किया था। दरअसल, 11 मार्च 1937 को King Abdulaziz bin Abdulrahman Al Saud ने सऊदी झंडे के मौजूदा डिजाइन को मंजूरी दी थी। यह झंडा देश की संप्रभुता और लोगों की एकजुटता का प्रतीक है।

सऊदी झंडे के इस्तेमाल के क्या नियम हैं?

सऊदी झंडे का दर्जा बहुत ऊंचा है और इसके इस्तेमाल को लेकर सरकार ने बहुत सख्त नियम बनाए हैं। आम लोगों और अधिकारियों को इन बातों का ध्यान रखना होता है:

  • झंडा कभी नीचे नहीं झुकता: झंडे के बीच में पवित्र कलमा (Shahada) लिखा है, इसलिए इसे कभी भी आधा झुकाकर (half-mast) नहीं लगाया जाता।
  • सही नाप: झंडे की चौड़ाई उसकी लंबाई का दो-तिहाई होनी चाहिए और हरा रंग व सफेद लिखावट दोनों तरफ साफ दिखनी चाहिए।
  • क्या करना मना है: झंडे को जमीन या पानी से छूने देना, फटे या पुराने झंडे लगाना और इसे गाड़ियों पर गलत तरीके से लगाना सख्त मना है।
  • अन्य पाबंदियां: झंडे का इस्तेमाल किसी विज्ञापन या दुकान के प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता और इसे केक पर बनाना भी मना है। साथ ही, किसी भी अन्य झंडे को सऊदी झंडे से ऊंचा नहीं लगाया जा सकता।
  • पुरानी झंडों का निपटान: अगर झंडा पुराना या खराब हो जाए, तो उसे संबंधित विभाग द्वारा जलाकर नष्ट किया जाता है।

Frequently Asked Questions (FAQs)

सऊदी फ्लैग डे की तारीख क्या है?

सऊदी अरब में हर साल 11 मार्च को फ्लैग डे मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2023 के शाही फरमान के बाद हुई।

सऊदी झंडे को आधा क्यों नहीं झुकाया जाता?

झंडे के केंद्र में पवित्र कलमा (Shahada) लिखा है, जिसकी पवित्रता और सम्मान बनाए रखने के लिए इसे कभी आधा नहीं झुकाया जाता।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com