सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर उड़ानों का शेड्यूल काफी प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों में 328 से ज्यादा उड़ानें लेट हुई हैं और 123 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने यात्रियों के लिए नया निर्देश जारी किया है। क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने और सुरक्षा कारणों से यह बदलाव किए गए हैं। गल्फ देशों में रहने वाले और सफर करने वाले भारतीयों के लिए यह जानना जरूरी है कि एयरपोर्ट जाने से पहले उन्हें किन बातों का ध्यान रखना होगा।

एयरपोर्ट जाने से पहले क्या है नया नियम

यात्रियों को साफ निर्देश दिया गया है कि वे बिना अपनी फ्लाइट का स्टेटस ‘कंफर्म’ (Confirmed) या ‘एक्टिव’ (Active) देखे एयरपोर्ट न जाएं। अगर टिकट पर स्टेटस ‘शेड्यूल्ड’ (Scheduled) दिख रहा है तो उसे अभी अस्थाई माना जा रहा है क्योंकि उड़ानों के समय में लगातार बदलाव हो रहे हैं।

GACA के अनुसार यात्रियों को अपनी एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर अपडेट देखते रहना चाहिए। Riyadh के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक WhatsApp सर्विस नंबर 920020090 जारी किया है।

अधिकारियों ने बताया है कि सऊदी का एयरस्पेस पूरी तरह खुला है लेकिन स्थिति लगातार बदल रही है। यात्रियों को अपनी एयरलाइन का ऐप नोटिफिकेशन चालू रखने की सलाह दी गई है ताकि टर्मिनल में बदलाव या देरी की जानकारी तुरंत मिल सके।

किन देशों की फ्लाइट रुकी और हज उड़ानों का क्या है अपडेट

सऊदिया (Saudia) और फ्लाईनास (Flynas) ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए कुछ क्षेत्रीय उड़ानों को रोक दिया है। इनमें मुख्य रूप से दुबई, दोहा, अम्मान और कुवैत जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। इसके अलावा 2026 के हज से जुड़ी उड़ानों की अहम तारीखों की भी जानकारी दी गई है।

  • 12 मार्च 2026: हज में शामिल होने वाले देशों के लिए GACA को फाइनल फ्लाइट रिक्वेस्ट भेजने की आखिरी तारीख तय की गई है।
  • 18 अप्रैल 2026: सऊदी अरब में पहली हज फ्लाइट का आना शुरू हो जाएगा।
  • 21 मई 2026: हज यात्रियों के लिए आखिरी फ्लाइट आने का दिन तय किया गया है।
  • 30 मई 2026: हज यात्रियों की वापसी की उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.